शंका "बेदाना अनार" बेदाना कैसे?

क्या “बेदाना अनार” (seedless pomegranate) को भ्रामक नाम (misnomer) या false etymology का उदाहरण माना जा सकता है?
उसमें बीज/दाने होते हैं, तो बेदाना कैसे?

2 Likes

कहीं इसका सम्बन्ध बिही या बिहीदाना से तो नहीं?

बिही का फल अमरूद के समान तथा बीजों से भरा होता है। कहीं-कहीं अमरूद को भी बिही के नाम से ही जाना जाता है। बिहीदाना फल भी अमरूद को समान ही होता है।

सम्भवतः बिहीदाना ही कालान्तर में बेदाना हो गया हो और अनार के साथ जुड़कर बेदाना अनार बना दिया।

1 Like

हिंदी शब्द सागर भी इसे बिहिदाना से मानता है किंतु इससे सहमत होना कठिन है। बिहीदाना एक भिन्न वनस्पति है। बेदाना को अंग्रेजी सीडलेस का अनुवाद मानें तो भी बात नहीं बैठती। सामान्यतः अनार के बीजों को रस चूस लेने के बाद थूक दिया जाता है। लगता है बेदाना अनार अनार की किसी ऐसी प्रजाति के लिए निर्धारित किया गया होगा जिसके बीज के चारों लिपटा रसीला भाग अधिक हो और बीज भी इतने नरम हों जिन्हें चूसा चबाया जा सके। यह अनुमान है, प्रमाण सिद्ध नहीं।

2 Likes