चितकबरा शब्द का निर्माण एवं अर्थ

चितकबरा किस भाषा का शब्द है, इसका शाब्दिक अर्थ क्या होता है?

मुझे लगता है कि चितकबरा दो भाषाओं से बना हुआ शब्द है।

पहले अर्थ देखते हैं— चित्रांकित , चित्रित ,चित्रयुक्त (हिन्दी)

और— चित्रदार (हिन्दी और उर्दू मिश्रित)

बदलाव होते -होते क्रमश: -चित्तीदार और चितकबरा बना।

अब ये शब्द हिन्दी के देशज शब्दों के अन्तरर्गत् आते हैं।

प्रयोग— प्रायः ऐसे जीवों या वस्तुओं से पूर्व लगने वाला विशेषण है……जिनमें आड़ी-तिरछी ,गोल या अण्डाकार आकृतियाँ बनी हों।

जैसे—

  • चितकबरा साँप
  • चितकबरी गाय
  • चितकबरा कपड़ा
  • चितकबरी बिल्ली

आदि आदि।

कुछ प्रबुद्ध पाठकों द्वारा की गई टिप्पणी इस प्रश्न के सटीक उत्तर तक पहुँचने में सहायक होंगी—

1-प्रमोद भार्गव जी की टिप्पणी

कबरा’ संस्कृत के ‘कर्बू’ से व्युत्पन्न विशेषण है जिसका मतलब है चित्र के समान रंग बिरंगा। श्वेत आधार पर रंग बिरंगे धब्बे।

कक्चिलल्सदघनिकुरंबकर्बुर( शिशुपालवध)१७.५६

पवनैर्भस्म कपोतकर्बुरम( कुमार संभव)४.२७

कर्बुरूपा: (यजुर्वेद ३ १६६)

अवदग्धकर्बुरितकेतुचामरे:( उत्तर रामायण ६.४ एवं शिशुपाल वध(५.६८) धन्यवाद।

2-ख़ालिद शेख़ जी का विचार

चितकबरा = रंग-बिरंगी बुंदकियों/धब्बों वाला

ये संस्कृत के तीन शब्दों के अपभ्रंशो से बना है।

चित्र > चित्ती = किसी एक रंगवाली वस्तु पर भिन्न रंग का निशान, बुंदकी या छोटा धब्बा (जैसे त्वचा या रोटी पर पड़ी चित्तियां)

चित्ती + दार (फ़ारसी) = चित्तीदार (बुंदकियों वाला)

[चित्ती + (कर्ब्+उरच्)] = [चित्ती + कर्बुर (रंग-बिरंगा)] > चितकबरा

निश्चित रूप से उपर्युक्त टिप्पणियों से यह जवाब उत्तम और सार्थक हो सका|

_सधन्यवाद
नीरज लता सिंह

2 Likes

I don’t agree with the view/guess that chit is for chitra, picture. Much likelier is that chit means chitta, gora, fair, white … and kabra is kaawra or kala. Chitkabra is black and white - mixed, multiple colors splashed together.

1 Like

जी… सम्भव है… कि आप का विचार ही अधिक उपयुक्त हो… कृपया अपनी बात की पुष्टता हेतु कोई प्रमाण दें… तो उपयुक्त होगा! :pray:

आपका इस मंच पर स्वागत एवम् अभिनन्दन है… फ़ारुक़ खान जी!!
:pray::pray: