शब्दार्थ : अरसों और बरसों

अरसों बाद" और “बरसों बाद” के अर्थ एवं अन्तर—

अरसा—-

अर्थ—बहुत लंबी समयावधि

अरसों बाद—अर्थात् बहुत अधिक लंबे समय अंतराल के बाद।

बरस—-(तद्भव) वर्ष (तत्सम)

अर्थ— साल अर्थात् बारह मास की समयावधि।

बरसों बाद—कई सालों के अंतराल के बाद।

भावार्थ— भावार्थ देखा जाए तो दोनों ही शब्दों का भाव बिलकुल समान है। उदाहरण देखें।

★आज 'अरसों बाद ’ उससे मुलाकात हुई।

★आज ‘बरसों बाद’ उससे मुलाकात हुई।

नोटः 1.अरसा उर्दू से आया हुआ शब्द है और संज्ञा शब्द है।

  1. बरस (वर्ष) भी एक संज्ञा शब्द है।

अरसा एक अनिश्चितकालीन समयावधि है जबकि बरसों में कुछ निश्चितता है।

2 Likes

जी…! बहुत आभार आपका!!:pray:

1 Like