# आमूल चूल परिवर्तन में चूल क्या है?

**URL:** <https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/t/%E0%A4%86%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88/70>\
**Category:** Uncategorized\
**Tags:** प्रश्न\
**Created:** [July 25, 2022, 1:11pm UTC](https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/t/%E0%A4%86%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88/70 "2022-07-25T13:11:31Z")\
**Posts on this page:** 1\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![संदीप\_दीक्षित](https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/user_avatar/xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA_%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4/32/17_2.png) [@संदीप\_दीक्षित](https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/u/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA_%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%A4)\
**Post date:** [July 25, 2022, 1:11pm UTC](https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/t/%E0%A4%86%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%9A%E0%A5%82%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88/70/1 "2022-07-25T13:11:31Z")

</div>

आमूल का अर्थ है मूल के साथ अर्थात जड़ के साथ। आमूल परिवर्तन अर्थात सम्पूर्ण परिवर्तन। @Neeraj_lata_Singh जी ने [आमूलचूल शब्द का क्या अर्थ होता है?](https://xn--61b6aya1cxd.xn--l1b6a9di5a0j.xn--h2brj9c/t/topic/43) लेख में आमूलचूल शब्द की विस्तृत चर्चा की है।

चूल शब्द का इस सन्दर्भ में मेरे विचार से ये अर्थ हैं।

लकड़ी की बनी चीजों में एक भाग को दूसरे से जोड़ने के लिए एक नुकीला या पतला हिस्सा छोड़ दिया जाता है जो दूसरे हिस्से से जुड़कर अधिक मजबूती प्रदान कर रहा है।

लकड़ी के दरवाजों में, सन्दूकों में, लकड़ी के घरों में चूलों का प्रयोग होता रहा है।

सामान का बहुत अधिक प्रयोग हो जाए तो उसकी चूलें ढीली हो जाती हैं। इससे चूलें ढीली हो जाना मुहावरा भी आया है।

चूलें ढीली होने का अर्थ है अधिक परिश्रम के कारण थक जाना। पहाड़ी पर चढ़ते चढ़ते मेरी चूलें ढीली हो गई। इस मुहावरे में मानव शरीर के जोड़ों को चूलों से तुलना करने का भी भाव हो सकता है।

आमूलचूल में चूल शब्द का प्रयोग यद्यपि अलंकरण के लिए भी हैं लेकिन ये आमूल के अर्थ में एक और भाव जोड़ देता है।

यदि आपको लकड़ी के बने सामान में बड़े परिवर्तन करने हैं तो चूलें भी बदलनी होंगी तभी बड़ा परिवर्तन होगा। बड़ा परिवर्तन आमूल या आचूल ही होगा, ऐसा भाव है।

* * *

**सम्पादन : 14 अगस्त 2022**

## चूल का एक अन्य अर्थ शिखा भी है . आमूल चूल परिवर्तन में पैर से सिर तक का अर्थ आता है . मूल से शीर्ष अर्थ भी बहुत सटीक प्रतीत होता है , यद्यपि ये मेरे लिये नया अर्थ है पर सम्भव यही इसका मूल अर्थ हो .

चूलोँ का बहुत सटीक चित्र तो उपलब्ध नही हो पाया , लेकिन ये भी कामचलाऊ है।

 ![image](https://xn--61b6aya1cxd.xn--h2brj9c/uploads/default/original/1X/bdeb1185a75a52b5e968af01e37a3473a07ed0de.jpeg)
